स्पा की आड़ में जिस्म का सौदा: 9 महिला गिरफ्तार, ऐसे हुआ भंडाफोड़

अलवर जिले के भिवाड़ी में अवैध रूप से स्पा की आड़ में देह व्यापार का कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 9 महिलाओं और युवकों सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है जिन्हें पुलिस फूलबाग थाने लेकर आई जहां उनसे पूछताछ की गई. देह व्यापार के लिए लड़कियों को दिल्ली, असम, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों से बुलाया गया है. पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है.
भिवाड़ी में लंबे समय से अनैतिक कामों की सूचना मिलने पर शनिवार को स्पा सेंटर पर कार्रवाई की गई जिसमें अनैतिक कार्य में लिप्त 9 युवतियों के साथ 3 लड़कों को पीटा एक्ट में गिरफ्तार किया गया.
एसपी भिवाड़ी के निर्देश पर सीओ हरिराम कुमावत ने बोगस ग्राहक को भेजकर पहले अनैतिक कार्य की पुष्टि करवाई. जब बोगस ग्राहक के द्वारा अनैतिक कार्य की पुष्टि हुई तो सीओ भिवाड़ी, भिवाड़ी थाना एसएचओ व यूआईटी फेज थर्ड थाने की टीम ने दबिश दी जहां से दो स्पा सेंटर से 9 युवतियों को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस की मानें तो पिछले काफी समय से उन्हें स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में अनैतिक कार्य की सूचना मिल रही थी. एक स्पा सुखम टावर में तो दूसरा क्रिष स्क्वायर में चल रहा था.
आपको बता दें कि पूर्व में भी सुखम टावर में पीटा एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है. सीओ भिवाड़ी हरिराम कुमावत ने बताया कि फूलबाग थाना क्षेत्र में दो स्पा सेंटर पर कार्रवाई करते हुए पीटा एक्ट में 9 युवतियों सहित 3 युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





