भारत

जिन्ना ने देश को एक बार बांटा, दोबारा बांटना चाहती है बीजेपी, इस पूर्व मुख्यमंत्री का आया बयान

jantaserishta.com
20 March 2022 6:24 PM IST
जिन्ना ने देश को एक बार बांटा, दोबारा बांटना चाहती है बीजेपी, इस पूर्व मुख्यमंत्री का आया बयान
x

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्ना ने एक बार देश का बंटवारा किया, बीजेपी वाले दोबारा बंटवारा करना चाहते हैं. इस समय दो बार गोडसे गांधी को मारना देना चाहते है. उन्होंने कहा कि इस देश में गांधी को दोबारा मरने मत दो. मंदिर तो लोग बनाएंगे बीजेपी वाले मंदिर क्यों बना रहे है.

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि धारा 370 हटने के बाद जम्मू--कश्मीर बर्बाद हो गया है. बीजेपी वाले चाहते हैं कि 5 किलो राशन दो और लोग मोदी-मोदी करने लगें. उन्होंने कहा कि मुफ्ती साहेब ने बीजेपी के साथ हाथ इसलिए मिलाया था, क्योंकि जम्मू के लोगों ने बीजेपी को वोट दिया था. मुफ्ती साहेब, जब वाजपेयी साहेब के साथ काम करने का अच्छा अनुभव था. सिर्फ हिन्दू मुस्लिम से काम नहीं चलता है. महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर में हालत खराब है.
हाल ही में जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर फाइल्स को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला था. उन्होंने ट्वीट में लिखा था, जिस तरीके से भारत सरकार कश्मीर फाइल्स को प्रमोट कर रही है और कश्मीरी पंडितों के दर्द को हथियार बना रही है, उससे उनके खराब मंसूबे सामने आ गए हैं. पुराने जख्मों पर मरहम लगाने और दो समुदायों के बीच बेहतर माहौल बनाने की जगह वह उन्हें अलग कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story