भारत

झटका: प्रॉपर्टी खरीदना हुआ महंगा

jantaserishta.com
2 Jun 2022 9:25 AM IST
झटका: प्रॉपर्टी खरीदना हुआ महंगा
x

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदना अब महंगा हो सकता है. दिल्ली नगर निगम (MCD) ने राष्ट्रीय राजधानी में 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की खरीद पर ट्रांसफर शुल्क एक फीसदी बढ़ाने का फैसला किया है. पिछले महीने दिल्ली के तीन निगमों- उत्तर, पूर्व और दक्षिण के विलय के बाद यह पहला बड़ा फैसला है.

मौजूदा समय में दिल्ली में संपत्ति की बिक्री और खरीद पर ट्रांसफर शुल्क पुरुषों के लिए तीन फीसदी और महिलाओं के लिए दो फीसदी है. निगम के एक अधिकारी ने बताया है कि इस बढ़ोतरी के बाद पुरुषों के लिए चार फीसदी और महिलाओं के लिए तीन फीसदी ट्रांसफर फीस होगी. इस कदम का उद्देश्य निगम की वित्तीय स्थिति में सुधार करना है. जो पिछले कुछ वर्षों में बुरी तरह से खराब हो गया है. COVID-19 महामारी के दौरान स्थिति और दयनीय हो गई. समस्या यहां तक है कि निगम को अपने कर्मचारियों को वेतन देना भी मुश्किल हो रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story