भारत

झारसुगुड़ा उपचुनाव: कांग्रेस ने तरुण पांडेय को टिकट दिया

jantaserishta.com
10 April 2023 5:37 PM IST
झारसुगुड़ा उपचुनाव: कांग्रेस ने तरुण पांडेय को टिकट दिया
x
भुवनेश्वर (आईएएनएस)| कांग्रेस से ओडिशा की झारसुगुड़ा विधानसभा सीट पर 10 मई को होने वाले उपचुनाव के लिए तरुण पांडेय को टिकट देने की सोमवार को घोषणा की।
पार्टी महासचिव मुकुल वासनीक ने एक बयान में बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तरुण पांडेय की उम्मीदवारी को मंजूरी दी है।
पांडेय झारसुगुड़ा के पूर्व विधायक स्व. बीरेंद्र पांडेय के पुत्र हैं। बीरेंद्र पांडेय 1980, 1985 और 1995 में इस सीट से जीते थे।
उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी का धन्यवाद करते हुए तरुण पांडेय ने कहा कि चुनाव के दौरान वायु प्रदूषण, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दे उठाएंगे। उन्होंने कहा, मैं सन् 2000 से राजनीति में हूं। मेरे पिता अब नहीं हैं। इस चुनाव में हमें उनकी कमी खलेगी। हालांकि, हम तैयार हैं और जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।
मंत्री नबा किशोर दास की 29 जनवरी 2023 को हत्या के बाद यह सीट खाली हो गई थी। राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने उनकी बेटी दीपाली को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है। संभावना जताई जा रही है कि भाजपा युवा नेता टंकाधर त्रिपाठी को टिकट देगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story