भारत

50 वर्षीय महिला से दरिंदगी के आरोप में दो पुलिस जवान गिरफ्तार, बर्खास्त होंगे

jantaserishta.com
7 Oct 2022 5:09 PM IST
50 वर्षीय महिला से दरिंदगी के आरोप में दो पुलिस जवान गिरफ्तार, बर्खास्त होंगे
x
DEMO PIC 
हवस और दरिंदगी की शिकार 50 वर्षीय महिला जिंदगी-मौत से जूझ रही है।
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के लोहरदगा में 50 वर्षीय महिला से दरिंदगी के आरोप में पुलिस जवानों कृष्णकांत तिवारी और अजय बाड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीआईजी अनीश गुप्ता ने कहा है कि इन्हें सेवा से बर्खास्त किया जायेगा। दोनों जवान इंडियन रिजर्व बटालियन के हैं और इनकी तैनाती लोहरदगा के सेरेंगदाग पुलिस पिकेट में थी। इधर राज्य के डीजीपी नीरज सिन्हा ने इस वारदात पर लोहरदगा के एसपी आर.रामकुमार से रिपोर्ट मांगी है।
इधर, पुलिस जवानों की हवस और दरिंदगी की शिकार 50 वर्षीय महिला जिंदगी-मौत से जूझ रही है। रांची स्थित रिम्स में उसका इलाज चल रहा है। इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर है। इधर, घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने सेरेंगदाग स्थित बॉक्साइट माइन्स में दो दिनों से काम बंद करा रखा है।
बता दें कि गैंगरेप की यह वारदात लोहरदगा के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार को हुई थी। महिला खेत में घास काटने गई थी, तब नशे में धुत दो जवानों ने उन्हें हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं, उन्होंने महिला के नाजुक अंगों पर किसी धारदार चीज से प्रहार भी किया। लहूलुहान महिला के पुत्र ने उन्हें उसी रात बेहद गंभीर हालत में इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में दाखिल कराया। बाद में उन्हें रांची लाकर रिम्स में भर्ती कराया गया।
पीड़िता ने दोनों आरोपियों की पहचान सेरेंगदाग स्थित पुलिस पिकेट के जवानों के रूप में की थी। इस घटना को लेकर जिले के महिला थाने में केस नं 32/22, आईपीसी की धारा 376 डी, 341, 342, 323 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। डीजीपी के निर्देश पर इस मामले की जांच डीएसपी परमेश्वर प्रसाद को सौंपी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story