भारत

5 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

jantaserishta.com
20 April 2023 12:00 PM IST
5 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर
x

DEMO PIC 

रांची (आईएएनएस)| झारखंड के दो टॉप माओवादी कमांडर संतू भुईंया राजेश ठाकुर ने बुधवार को लातेहार जिला पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। संतु भुईंया पांच लाख का इनामी नक्सली है। संतु भुईंया पर बिहार और झारखंड में दर्जनों नक्सली हमलों को अंजाम देने का आरोप है।
झारखंड सरकार की सरेंडर पॉलिसी के अनुसार संतु भुईंया को पांच लाख तथा राजेश ठाकुर को एक लाख रुपये का चेक दिया गया। आईजी राजकुमार लकड़ा ने कहा कि माओवादियों का सरेंडर पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
माओवादी संतु भुईंया पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के सियरभौं गांव का रहनेवाला है। वर्ष 2004 में जब वह केवल 12 साल का था तभी वह भाकपा माओवादी संगठन में शामिल हो गया था। राजेश ने बताया कि वह अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए पैसा न जुटा पाने की वजह से नक्सली बना था। उसकी पत्नी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थी और उसके पास पत्नी का इलाज कराने के पैसे नहीं थे। ऐसे में पैसों के लालच में वर्ष 2014 में वह नक्सली संगठन में शामिल हो गया। हालांकि नक्सलियों ने पत्नी के इलाज में उसकी कोई मदद नहीं की और बाद में उसकी पत्नी की मौत हो गयी थी। राजेश पलामू के नावाबजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा का रहनेवाला है। उसपर भी झारखंड और बिहार में एक दर्जन से अधिक नक्सली हमलों को अंजाम देने का आरोप है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story