भारत

ट्रेन हादसा: रेल मंत्रालय ने मुआवजे का किया ऐलान, राज्य सरकार भी देगी मदद

jantaserishta.com
30 July 2024 5:00 PM IST
ट्रेन हादसा: रेल मंत्रालय ने मुआवजे का किया ऐलान, राज्य सरकार भी देगी मदद
x
नई दिल्ली/रांची: झारखंड के चक्रधरपुर में हुए रेल हादसे में रेल मंत्रालय ने मुआवजे का ऐलान किया है। इसकी जानकारी रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दी। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 10 लाख, घायलों को 5 लाख और जिन यात्रियों को साधारण चोट आई उन्हें एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
दुर्घटना स्थल पर पहुंचे साउथ ईस्टर्न रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि रेलवे इस घटना की जांच कराएगी और उसके आधार पर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वे दोनों कोच संख्या बी-4 में सफर कर रहे थे। घायलों को इलाज के लिए चक्रधरपुर रेलवे हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि दुर्घटना के कारण बाधित हुई रेल लाइन पर परिचालन शुरू करने के लिए युद्ध स्तर पर राहत कार्य चल रहा है, लेकिन इसमें 16 से 18 घंटे का वक्त लग सकता है। राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची है।
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और दीपक बिरुआ भी दोपहर को घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार अपनी ओर से दो-दो लाख और घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की सहायता देगी। मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री रेलवे को हाईटेक बनाने और बुलेट ट्रेन चलाने की बात कहते हैं और दूसरी तरफ रेल यात्रियों की सुरक्षा के मामले में यह हाल है कि आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। मंगलवार सुबह चार बजे राजखरसावां पश्चिम आउटर और बड़ाबंबू रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा मुंबई मेल पहले से दुर्घटनाग्रस्त एक गुड्स ट्रेन से टकरा गई थी और इस वजह से 18 कोच बेपटरी हो गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story