
x
अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गयी है।
रांची: झारखंड के गढ़वा जिले में हुई एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गयी है। दरअसल, इस शादी में दूल्हा एंबुलेंस में बैठकर अपनी दुल्हन को ब्याहने आया और उससे शादी रचाने के बाद फिर अस्पताल में भर्ती हो गया।
इस अनोखी शादी में दूल्हे ने स्ट्रेचर पर लेटकर सारी रस्में निभाईं। मामला गढ़वा के कांडी थाना क्षेत्र के बेलोपाती गांव का है। इसी गांव के रहने वाले सुदर्शन मिश्र के बेटे चंद्रेश मिश्र की शादी चैनपुर के पनेरीबांध गांव निवासी मिथिलेश मिश्र की बेटी प्रियंका मिश्र के साथ 25 जून को होनी तय हुई थी।
इससे पहले शादी की खरीदारी करते समय हुई एक सड़क दुर्घटना में चंद्रेश मिश्र घायल हो गए। उसके कूल्हे की हड्डी खिसक गयी। कूल्हे में फ्रैक्चर होने के बाद रॉड लगाया गया। इन परिस्थितियों के बीच चंद्रेश ने तय तारीख को एंबुलेंस से पहुंचकर शादी की। रोड एक्सीडेंट के अगले दिन ही चंद्रेश का 23 जून को तिलक था।
एक्सीडेंट के बाद उपजी स्थितियों को देखते हुए परिजनों और पड़ोसियों ने चंद्रेश से तिलक और विवाह की तिथि बढ़ाने का आग्रह किया पर चंद्रेश नहीं माने। वे सभी वैवाहिक कार्यक्रम निर्धारित समय पर ही तय कराने को अड़ गये। मुहूर्त पर स्ट्रेचर पर उठाकर दूल्हे को विवाह के मंडप में ले जाया गया और यहीं चंद्रेश की दुल्हन ने उन्हें वरमाला पहनायी। शादी के बाद दूल्हे को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





