भारत
गोदाम से गायब हुआ नौ हजार क्विंटल अनाज, डीसी ने दो को निलंबित किया
jantaserishta.com
10 Oct 2025 4:16 PM IST

x
प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश भी दिया.
गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले के केतार प्रखंड में एक बार फिर अनाज घोटाले का मामला सामने आया है। जिले के एसएफसी गोदाम से लगभग तीन करोड़ रुपये मूल्य का नौ हजार क्विंटल अनाज गायब हो गया। यह जिले में एक वर्ष में दूसरी बार ऐसा बड़ा घोटाला है। डीसी ने तुरंत दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया और प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश भी दिया।
केतार प्रखंड के 250 मीट्रिक टन क्षमता वाले एसएफसी गोदाम से यह अनाज पीडीएस लाभार्थियों और आदिवासियों तक वितरण के लिए रखा गया था, लेकिन यह गरीबों तक पहुंचने से पहले ही गायब हो गया। इस मामले की जानकारी जैसे ही क्षेत्र में फैली, लोगों में हड़कंप मच गया।
गोदाम मैनेजर के अनुसार, जब जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने स्टॉक को दूसरे गोदाम में शिफ्ट करने का निर्देश दिया, तो गोदाम में मौजूद नौ हजार क्विंटल अनाज नहीं पाया गया।
स्टॉक की जांच के दौरान 27 ट्रक चावल और गेहूं कम पाए गए। इसके बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने तुरंत डीसी को मामले की जानकारी दी। डीसी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गोदाम मैनेजर को निलंबित कर दिया और कंप्यूटर ऑपरेटर को सेवा से बर्खास्त कर दिया। साथ ही, तीन मिलरों पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। डीसी ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और इसमें कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि केतार प्रखंड जैसे पिछड़े इलाके में लगातार अनाज घोटाला होना चिंताजनक है। लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर गरीबों और आदिवासियों तक पहुंचने वाला अनाज कहां चला गया। कुछ लोगों ने बताया कि कई बार अनाज काला बाजारी के लिए अलग-अलग वाहनों में भेजा जाता रहा है, जिससे यह आम जनता तक नहीं पहुंच पाया।
वहीं, विपक्षी पार्टी भाजपा ने इस मामले को लेकर कहा कि यह जिले की नियति बन गई है कि घोटाले लगातार हो रहे हैं। उनका कहना है कि ऊपर से लेकर नीचे तक कई लोग इसमें शामिल हैं और जनता का अनाज उनके हितों के लिए गलत हाथों में जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





