भारत

झारखंड नगर निकाय चुनाव, आरक्षण सूची जारी

jantaserishta.com
27 Jan 2026 4:06 PM IST
झारखंड नगर निकाय चुनाव, आरक्षण सूची जारी
x
रांची: झारखंड के 48 नगर निकायों में चुनाव का ऐलान कर दिया गया है। सभी नगर निकायों में 23 फरवरी को एक साथ मतदान कराया जाएगा, जबकि 27 फरवरी को मतगणना के साथ परिणामों की घोषणा की जाएगी। राज्य में पहली बार नगर निकायों में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिया गया है।
आयोग की अधिसूचना के अनुसार, रांची में मेयर का पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि धनबाद, देवघर और बोकारो नगर निगम में यह पद अनारक्षित होगा। पलामू और मानगो नगर निगम में मेयर की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है।
हजारीबाग नगर निगम में यह पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 के लिए आरक्षित होगा। गिरिडीह नगर निगम में अनुसूचित जाति और आदित्यपुर नगर निगम में अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार मेयर का चुनाव लड़ सकेंगे।
राज्य के 48 नगर निकायों में 13 ऐसे हैं जहां 2020 से ही चुनाव लंबित हैं, जबकि रांची सहित शेष अन्य नगर निगम एवं निकायों में 2022 से चुनाव लंबित हैं। नगर परिषदों में गढ़वा, चतरा, दुमका, चाईबासा और कपाली में अध्यक्ष के पद अनारक्षित हैं। विश्रामपुर, पाकुड़, मिहिजाम, चिरकुंडा और जुगसलाई में अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
फुसरो नगर परिषद में अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति की महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित रहेगा। रामगढ़ और गुमला नगर परिषदों में अनुसूचित जनजाति की महिला उम्मीदवारों के लिए अध्यक्ष पद आरक्षित किया गया है। मधुपुर नगर परिषद में अध्यक्ष पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग–I की महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किया गया है।
साहेबगंज नगर परिषद में अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। लोहरदगा, सिमडेगा और चक्रधरपुर नगर परिषद में अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित होगा। गोड्डा नगर परिषद अत्यंत पिछड़ा वर्ग–I के लिए और झुमरीतिलैया नगर परिषद पिछड़ा वर्ग–II के लिए आरक्षित किया गया है।
राज्य में 19 नगर पंचायतों में से पांच मंझिआंव, छत्तरपुर, कोडरमा, धनवार और सरायकेला में अध्यक्ष का पद अनारक्षित होगा यानी यहां किसी भी वर्ग का उम्मीदवार चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र होगा। श्री बंशीधरनगर, बड़की सरैया, बड़हरवा, बासुकीनाथ और जामताड़ा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित होगा।
पलामू जिले की हरिहरगंज नगर पंचायत में अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए और खूंटी एवं चाकुलिया नगर पंचायत में यह पद अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। पलामू प्रमंडल की हुसैनाबाद नगर पंचायत का अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए और लातेहार, महागामा एवं बुण्डू नगर पंचायत का अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है।
साहेबगंज जिले की राजमहल नगर पंचायत का अध्यक्ष पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 और कोडरमा जिले की डोमचांच नगर पंचायत का अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग-2 के लिए आरक्षित किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story