
x
रांची (आईएएनएस)| नक्सलियों के खिलाफ अभियान में झारखंड पुलिस को मंगलवार को दो बड़ी सफलताएं हाथ लगी हैं। लातेहार जिले में जहां 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मुनेश्वर गंझू को गिरफ्तार किया गया है, वहीं भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर और लगभग दो दर्जन नक्सली वारदात में वांटेड कुलदीप गंझू ने मंगलवार को चाईबासा पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जोनल कमांडर मुनेश्वर गंझू को लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र दूधीमाटी गांव से गिरफ्तार किया गया है। मुनेश्वर की अगुवाई वाले दस्ते ने लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा सहित कई जिलों में दर्जनों वारदात अंजाम दिए हैं। पिछले दिनों चंदवा थाना में सीआईसी सेक्शन माओवादियों ने उत्पात मचाया था और रेलवे के काम में लगे तीन लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया था। इसी दस्ते ने डगडगी पुल के पास 13 वाहनों में आग लगा दी थी।
इधर चाईबासा पुलिस केंद्र में कोल्हान डीआईजी, सीआरपीएफ डीआईजी, डीसी और एसपी की मौजूदगी में माओवादी एरिया कमांडर कुलदीप गंझू ने हथियार डाला। कुलदीप बीते 12 साल से इलाके में सक्रिय था। आत्मसमर्पण करने से झारखंड सरकार की नीति के तहत उसे तीन लाख अनुदान राशि दी जाएगी। उसके खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट जैसे कई मामले दर्ज हैं। बता दें कि राज्य को नक्सली मुक्त बनाने के उद्देश्य से झारखंड पुलिस, उफढऋ, कोबरा, झारखंड जगुआर समेत अन्य केंद्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा सभी नक्सली संगठनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





