भारत
धनबाद अग्निकांड पर झारखंड हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, राज्य सरकार देगी चार-चार लाख मुआवजा
jantaserishta.com
1 Feb 2023 5:05 PM IST

x
रांची (आईएएनएस)| धनबाद के अपार्टमेंट में आग लगने से 14 लोगों की मौत और दर्जनों लोगों के घायल होने के हादसे पर झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह और जस्टिस दीपक रोशन की गुरुवार 2 फरवरी को इस मामले में सुनवाई करेगी। इस दौरान राज्य के महाधिवक्ता को उपस्थित रहने को कहा गया है।
इस बीच झारखंड सरकार ने अग्निकांड के मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद इस बाबत ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के अन्य हादसों के मृतकों के परिजनों को भी चार-चार लाख रुपए का मुआवजा देने का निर्देश दिया गया है। हादसे में घायलों के इलाज की उचित व्यवस्था करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता धनबाद पहुंचे हैं। वे प्रशासन के अधिकारियों से हादसे के कारणों की जानकारी लेंगे और राहत कार्य का जायजा लेंगे। सोरेन ने कहा कि यह घटना अत्यंत मर्माहत करने वाली है।
बता दें कि धनबाद में पिछले आठ दिनों के भीतर चार अग्निकांड हुए हैं। बीते धनबाद में 22 जनवरी को सरायढेला कुसुम विहार में किराए के मकान में रहने वाले भोगेंद्र झा नामक शख्स की मौत आग की लपटों में घिर जाने से हुई थी। बताया गया था कि जलती हुई सिगरेट से उनके कमरे में आग लग गई थी। 27 जनवरी को बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के हाजरा हॉस्पिटल में आग से दो डॉक्टरों सहित पांच लोग मारे गए थे। 30 जनवरी को धनबाद के कुमारधुबी बाजार में आग लगने से 19 दुकानें जलकर राख हो गई थीं।
Tagsधनबाद अग्निकांडअग्निकांडझारखंड हाईकोर्टमुआवजाझारखंड सरकारआगDhanbad firefireJharkhand High CourtcompensationJharkhand government
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





