भारत

जामताड़ा के साइबर क्राइम पर झारखंड हाईकोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब, ट्राई को भी बनाया पार्टी

jantaserishta.com
23 Feb 2023 2:42 PM IST
जामताड़ा के साइबर क्राइम पर झारखंड हाईकोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब, ट्राई को भी बनाया पार्टी
x
रांची (आईएएनएस)| झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के देवघर, जामताड़ा और साहिबगंज सहित अन्य जिलों में साइबर क्राइम की घटनाओं पर ईडी से जवाब मांगा है। कोर्ट ने पूछा है कि साइबर क्राइम की घटनाओं में कितने साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हुई और कितने अपराधियों की प्रॉपर्टी सीज की गई है? कोर्ट ने इन बिंदुओं पर ईडी को शपथपत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी।
दरअसल इन जिलों में साइबर क्राइम की वारदात पर रोकथाम को लेकर मनोज राय नामक शख्स ने झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने गुरुवार को याचिका की सुनवाई करते हुए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) को प्रतिवादी बनाते हुए उसे प्रति शपथपत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है।
प्रार्थी के अधिवक्ता राजीव कुमार ने कोर्ट को बताया कि झारखंड के देवघर, जामताड़ा और साहिबगंज में साइबर अपराधी सक्रिय हैं। इनके द्वारा बड़े पैमाने पर झारखंड से साइबर क्राइम की घटना को अंजाम दिया जाता है। साइबर अपराधी झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों में साइबर ठगी की घटना को अंजाम देते हैं। पुलिस का साइबर सेल है लेकिन यह खास एक्टिव नहीं है। ऐसे में साइबर अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। इन पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story