भारत

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची में ध्वनि प्रदूषण को लेकर सरकार को लगाई फटकार

jantaserishta.com
10 Feb 2023 4:10 PM IST
झारखंड हाईकोर्ट ने रांची में ध्वनि प्रदूषण को लेकर सरकार को लगाई फटकार
x
रांची (आईएएनएस)| झारखंड हाईकोर्ट ने रांची में ध्वनि प्रदूषण पर रोक के लिए कदम न उठाए जाने पर राज्य सरकार, रांची जिला प्रशासन और पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने इस मामले में सरकार द्वारा अदालत में शपथ पत्र दाखिल नहीं किए जाने पर भी सख्त नाराजगी जताई। रांची में ध्वनि प्रदूषण को लेकर दाखिल एक पीआईएल की सुनवाई करते हुए जस्टिस डॉ एसएन पाठक की कोर्ट ने शुक्रवार को मौखिक रूप से कहा कि रात में 10 बजे के बाद किसी भी हालत में रांची शहर में लाउडस्पीकर नहीं बजना चाहिए। अगर जरूरत पड़े तो लाउडस्पीकर बजाने वालों पर एफआईआर की जाए। कोर्ट ने रांची एसएसपी, ट्रैफिक एसपी एवं नगर आयुक्त को कहा कि वह मिलकर यह देखें की ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम हो रही है या नहीं।
कोर्ट के आदेश पर सुनवाई के दौरान रांची डीसी, रांची एसएसपी एवं उप नगर आयुक्त सशरीर उपस्थित हुए। कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि रांची शहर में ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं, इस संबंध में जानकारी नहीं दी गई है, जबकि पिछली सुनवाई में सरकार को इस संबंध में रिपोर्ट देने को कहा था। इसपर रांची डीसी की ओर से कहा गया कि हाईकोर्ट के आसपास एवं अशोकनगर में साइलेंस जोन को लेकर होडिर्ंग्स लगाए गए हैं। ध्वनि प्रदूषण को लेकर 8 प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 17 मार्च निर्धारित करते हुए राज्य सरकार को शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन भी कोर्ट में उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story