भारत

हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से पूछा- आदिवासियों का धर्मांतरण रोकने के लिए क्या कार्रवाई हो रही है?

jantaserishta.com
5 April 2024 3:26 PM IST
हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से पूछा- आदिवासियों का धर्मांतरण रोकने के लिए क्या कार्रवाई हो रही है?
x
सरकार की इस विषय पर क्या नीति और क्या कार्ययोजना है?
रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से पूछा है कि प्रदेश में आदिवासियों का दूसरे धर्मों में मतांतरण रोकने के लिए क्या कार्रवाई हो रही है? सरकार की इस विषय पर क्या नीति और क्या कार्ययोजना है?
कोर्ट ने शुक्रवार को इस मुद्दे से संबंधित एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए दोनों सरकारों को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 12 जून को मुकर्रर की गई है। जनहित याचिका सोमा उरांव नामक शख्स की ओर से दाखिल की गई है। इसमें बताया गया है कि झारखंड में आदिवासियों को प्रलोभन और झांसा देकर जबरन दूसरे धर्म में लाया जा रहा है।
प्रार्थी के अधिवक्ता रोहित रंजन सिन्हा ने कोर्ट में पक्ष रखते हुए कहा कि कुछ संस्थाएं चंगाई सभा आयोजित कर आदिवासियों को भ्रमित कर रही हैं। इसकी जांच के लिए सरकार की ओर से कमेटी गठित की जानी चाहिए। कोर्ट को यह भी बताया गया कि धर्मांतरण के मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी एक जनहित याचिका पर सुनवाई चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story