भारत
राज्यपाल बोले- भारत अनाथों का देश नहीं है कि कोई भी आए और यहां बस जाए
jantaserishta.com
12 March 2024 3:44 PM IST

x
रांची: झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि भारत अनाथों का देश नहीं है कि कोई भी आए और यहां बस जाए। देश में सीएए जैसे कानून इसीलिए लाए गए हैं।
राज्यपाल ने मंगलवार को पत्रकारों के सीएए को लेकर पूछे गए सवाल पर यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत पहले से ही 140 करोड़ की आबादी वाला देश है। इसे ध्यान में रखकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
पत्रकारों ने जब उनसे सीएए लागू करने की टाइमिंग पर पूछा तो उन्होंने कहा कि जब कोई भी कानून आता है तो सवाल तो उठते हैं। लेकिन, इन सबसे अलग हमें इसके पीछे का मकसद को भी समझना होगा। सीएए को लागू करने का मकसद देश में अवैध तरीके से माइग्रेशन करके आने वालों को रोकना है।
Tagsराज्यपाल सीपी राधाकृष्णनसीपी राधाकृष्णनझारखंड राज्यपालसीएएGovernor CP RadhakrishnanCP RadhakrishnanJharkhand GovernorCAA
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





