भारत
झारखंड को मिली तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जानें कब से होगी शुरू
jantaserishta.com
7 March 2024 1:42 PM IST

x
फाइल फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे।
रांची: झारखंड को तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिली है। रांची से वाराणसी के बीच इस ट्रेन का परिचालन 12 मार्च से शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे।
इस ट्रेन का परिचालन झारखंड में वाया लोहरदगा-टोरी रूट पर होगा। रांची से वाराणसी के बीच की दूरी यह ट्रेन 6 घंटे 20 मिनट में तय करेगी। फिलहाल रांची से वाराणसी के बीच चलने वाली बाकी ट्रेनों को यह सफर तय करने में करीब साढ़े दस घंटे का वक्त लगता है।
ट्रेन वाराणसी से सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर खुलेगी और दोपहर 12.20 पर रांची पहुंच जाएगी। वापसी में रांची से दोपहर 1.30 बजे रवाना होकर 7.50 बजे वाराणसी पहुंच जाएगी।
इसकी जानकारी रांची के सांसद संजय सेठ ने दी है। झारखंड को इसके पहले दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रांची से पटना और रांची से हावड़ा के बीच होता है। तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन का रांची और आसपास के जिलों के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पिछले चार माह से इस ट्रेन के चलाने की बात हो रही थी।
Tagsवंदे भारत एक्सप्रेसवंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनरेलवेझारखंडझारखंड न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़Vande Bharat ExpressVande Bharat Express TrainRailwayJharkhandJharkhand NewsLatest News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





