भारत

मंगेतर के साथ घूमने निकली युवती से गैंगरेप

jantaserishta.com
26 Dec 2022 2:54 PM IST
मंगेतर के साथ घूमने निकली युवती से गैंगरेप
x
जबरन सुनसान जगह पर ले जाकर उससे रेप किया।
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के लोहरदगा जिला अंतर्गत कुड़ू थाना क्षेत्र में अपने मंगेतर के साथ घूमने निकली एक युवती के साथ नकाबपोश युवकों ने गैंगरेप किया है। युवती की शिकायत पर कुड़ू थाने में एक दर्जन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी युवकों की पहचान की कोशिश में जुटी है। युवती की मेडिकल जांच कराई गई है। बताया गया कि कुड़ू थाना क्षेत्र के कोलसिमरी में युवती गांव में खेत के पास अपने मंगेतर से बात कर रही थी, तभी एक दर्जन की संख्या में नकाब बांधे लोग वहां पहुंचे। उन्होंने उसके मंगेतर के साथ बुरी तरह मारपीट कर भगा दिया और उसे जबरन सुनसान जगह पर ले जाकर उससे रेप किया। उसने शोर मचाकर किसी तरह खुद को उनके चंगुल से छुड़ाया और घर पहुंची। बाद में घरवालों के साथ उसने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है।
इस वारदात के एक दिन पहले लोहरदगा जिले के बगड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत आरिया आदिवासी टोला में एक पांत साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना में स्थानीय लोगों ने आरोपी 19 वर्षीय युवक को पकड़कर उसकी पिटाई की और फिर उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।
इन घटनाओं पर विपक्ष के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया है, "लोहरदगा में एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की वीभत्स घटना हुई है। झारखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा. लगता है कि अपराधियों के मन में कानून का खौफ खत्म सा हो गया है। अपराधी बेलगाम होकर घूम रहे हैं और राज्य का मस्त मुखिया गलथेथरई किए घूम रहा है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story