भारत
जिंदगी-मौत से जूझ रही गैंगरेप की शिकार आदिवासी बालिका, चार आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
18 Jan 2023 6:06 PM IST

x
DEMO PIC
जिला पुलिस बल के एक जवान ने रक्तदान किया तो उसे एक यूनिट खून चढ़ाया गया है।
रांची (आईएएनएस)| दुमका जिला अंतर्गत रामगढ़ थाना क्षेत्र में गैंगरेप का शिकार हुई एक नाबालिग आदिवासी बालिका हॉस्पिटल में जिंदगी-मौत से जूझ रही है। दुमका ब्लड बैंक में ओ पॉजिटिव ग्रुप का रक्त उपलब्ध न होने के कारण लगातार रक्तस्राव से उसकी हालत गंभीर हो गई है। इस बीच दुमका जिला पुलिस बल के एक जवान नगरदीप मंडल ने रक्तदान किया तो उसे एक यूनिट खून चढ़ाया गया है। इधर, पुलिस ने गैंगरेप के चार आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि गैंगरेप की यह वारदात बीते 14 जनवरी की है, लेकिन इसकी जानकारी मंगलवार को हुई। 14 वर्षीय नाबालिग लड़की सोहराय पर्व मनाने पास के गांव गई थी।
देर शाम घर लौटने के दौरान रास्ते मे पांच लड़कों ने उसे पकड़ लिया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसका गैंगरेप किया। जब वह बेहोश और लहूलुहान हो गई तो वे उसे वहीं छोड़कर भाग निकले। होश आने पर किसी तरह घर पहुंची लड़की ने डर से अपने घर वालों को घटना की जानकारी नहीं दी। लगातार रक्तस्राव के कारण जब उसकी हालत खराब हुई तो उसने अपने साथ हुई हैवानियत की बात परिजनों को बताई। परिजनों ने उसे दुमका के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया और इसके साथ ही पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी गयी। जिला प्रशासन ने पीड़िता के बेहतर इलाज के लिए एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी है। दुमका के एसपी अम्बर लकड़ा के निर्देश पर मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





