भारत
झारखंडः पाकुड़ के पूर्व भाजपा विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता का निधन, इलाके में शोक
jantaserishta.com
3 Jun 2026 5:41 PM IST

x
पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद गुप्ता का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई।
भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इसे सार्वजनिक जीवन के लिए बड़ी क्षति बताया है। परिजनों और भाजपा नेताओं के अनुसार, बेनी प्रसाद गुप्ता पिछले कुछ दिनों से रांची में थे। बुधवार की सुबह वह रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस से पाकुड़ लौटे थे। घर पहुंचने के कुछ समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल पाकुड़ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
बेनी प्रसाद गुप्ता भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे और उन्होंने वर्ष 1990 तथा 1995 में भाजपा के टिकट पर पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। उस समय झारखंड राज्य का गठन नहीं हुआ था और यह क्षेत्र अविभाजित बिहार का हिस्सा था। विधायक के रूप में उन्होंने क्षेत्रीय विकास, जनसुविधाओं और स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई थी।
क्षेत्र के लोगों के बीच उनकी पहचान एक सहज और सुलभ जनप्रतिनिधि के रूप में थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते और उनके समाधान के लिए प्रयासरत रहते थे। अविवाहित बेनी प्रसाद गुप्ता ने अपना अधिकांश जीवन सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों को समर्पित किया।
उनके निधन पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बेनी प्रसाद गुप्ता ने अपना संपूर्ण जीवन समाजसेवा, जनकल्याण और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित किया। उनका निधन सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। परिजनों के अनुसार, गुरुवार को पश्चिम बंगाल के धुलियान स्थित गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।
Tagsपूर्व भाजपा विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता का निधनबेनी प्रसाद गुप्ताFormer BJP MLA Beni Prasad Gupta passes away
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





