भारत

झारखंड: पुलिस और टीएसपी नक्सलियों के बीच मुठभेड़, हथियार बनाने की फैक्ट्री से हुए दो देसी रायफल और दर्जनों गोली जपत

Tulsi Rao
29 Aug 2021 6:09 PM GMT
झारखंड: पुलिस और टीएसपी नक्सलियों के बीच मुठभेड़, हथियार बनाने की फैक्ट्री से हुए दो देसी रायफल और दर्जनों गोली जपत
x
पलामू जिले की चतरा जिले से मिलती सीमा के पास पुलिस और नक्सलियों के बीच रविवार की सुबह में मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस को कई हथियार और सामग्री मिली है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पलामू जिले की चतरा जिले से मिलती सीमा के पास पुलिस और नक्सलियों के बीच रविवार की सुबह में मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस को कई हथियार और सामग्री मिली है। मुठभेड़ के बाद पलामू जिला बल के जवानों ने मनातू थाना क्षेत्र के केदल इलाके में सर्च अभियान भी चलाया। पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि सुबह में मुठभेड़ हुई थी। हालांकि मुठभेड़ में गोली चतरा की पुलिस की तरफ से ही चलाई गई है। पलामू पुलिस मोर्चा लेकर नक्सलियों को पलामू की तरफ भागने से रोके रखी थी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस और टीएसपीसी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के केदल और अनगड़ा की पहाड़ियों के बीच हुई है। सर्च अभियान में पुलिस को हथियार बनाने की फैक्ट्री, दो देसी रायफल, दर्जनों गोली, हथियार बनाने की सामग्री आदि बरामद हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि केदल और अनगड़ा के बीच में टीएसपीसी का दस्ता रुका हुआ है। इसी सूचना पर चतरा की तरफ से झारखंड जगुआर और पलामू की ओर से जिला बल की टीम नक्सलियों को घेर रही थी। इसी बीच झारखंड जगुआर की टीम से मुठभेड़ हो गई। करीब आधे घंटे की मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले।


Next Story