भारत

घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या, दो युवतियां घायल

jantaserishta.com
14 July 2025 5:36 PM IST
घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या, दो युवतियां घायल
x

फोटो: सोशल मीडिया

सभी सो रहे थे.
जमशेदपुर: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत कोवाली थाना क्षेत्र स्थित चांपी गांव में अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर 65 वर्षीय निराशी सरदार की धारदार हथियार से हत्या कर दी, जबकि उसकी बेटी गुलाबी सरदार और नतिनी संध्या सरदार पर भी हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बता दें कि यह घटना रविवार देर रात हुई, जब सभी सो रहे थे। रविवार रात घर पर कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। सोमवार सुबह संध्या सरदार के पिता राजीन सरदार जब घर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। वह खिड़की फांदकर अंदर पहुंचे तो तीनों खून से लथपथ मिलीं।
फर्श और दीवारों पर भी खून पसरा था। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने निराशी सरदार को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों ने जमीन विवाद में वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई है।
एक अन्य घटना में, जिले के एमजीएम थाना क्षेत्र में सोमवार को नाले से एक अज्ञात युवती का अर्धनग्न शव बरामद किया गया है। युवती के दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे और उसके शरीर पर आधे कपड़े मौजूद थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला। एमजीएम थानेदार सचिन दास ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला हत्या कर शव को नाले में फेंकने का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story