भारत
डायन के संदेह में दंपत्ति को उतारा मौत के घाट, गला रेता
jantaserishta.com
18 July 2023 9:09 AM IST

x
इस साल अब तक 17 हत्याएं.
रांची: झारखंड में डायन-ओझा, जादू-टोना के अंधविश्वास को लेकर हत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा। अब, लातेहार के बरवाडीह में डायन-बिसाही के आरोप में एक वृद्ध दंपत्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात बरवाडीह थाना क्षेत्र के अमडीहा ग्राम के मंगडीहा पंचायत की है।
मृतकों में कृत सिंह और उनकी पत्नी तुलसमनिया देवी के नाम शामिल हैं। वारदात की सूचना पर थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है और हत्यारे जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
कृत सिंह और तुलसमनिया देवी को पीएम आवास मिला था और दोनों उसी में रहते थे। उनके बेटे नगीना सिंह और अरुण सिंह अपने परिवार के साथ कुछ दूरी पर स्थित पुराने आवास में रहते हैं। सोमवार सुबह जब नगीना सिंह अपने पिता के घर पहुंचे तो देखा कि दोनों की लाश पड़ी हुई है।
कृत सिंह की नतिनी देवंती देवी ने बताया कि चार साल पहले गांव के कुछ दबंग लोगों ने उनके नाना-नानी को डायन-बिसाही बताकर उनके साथ मारपीट की थी। घटना के बाद भी वे उन्हें डायन-ओझा कहकर प्रताड़ित करते थे। उसने आशंका जताई कि डायन-बिसाही के आरोप में ही उसके नाना-नानी की हत्या कर दी गयी है।
बता दें कि लातेहार में बीते मई महीने में भी चंदवा थाना क्षेत्र के लाधुप गांव में एक वृद्ध दंपत्ति को डायन बताकर भीड़ ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला था। इसी महीने गुमला में भी एक बुजुर्ग दंपत्ति सहित तीन लोगों की हत्या डायन बताकर कर दी गई थी। बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या उसके अपने ही पोते ने कुल्हाड़ी से की और बाद में थाने में सरेंडर किया।
मई में ही साहिबगंज के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में एक अधेड़ महिला को डायन बताकर मौत के घाट उतार दिया गया। जून महीने में रांची के इटकी थाना क्षेत्र में बासो उराईन नामक एक महिला और चाईबासा के पांड्रासाली दोपाय गांव में 52 वर्षीय महिला नामसी कुई का सिर धड़ से काटकर अलग कर दिया गया था।
Tagsझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड पुलिसडायन संदेहहत्याJharkhandJharkhand NewsJharkhand Policewitch suspicionmurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





