भारत

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा, पीएम मोदी पर साधा जमकर निशाना

jantaserishta.com
11 Nov 2022 2:16 PM IST
झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा, पीएम मोदी पर साधा जमकर निशाना
x
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान देश के प्रधानमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सर्वोच्च नेता अब लोगों को फोन पर धमकाने लगे हैं। क्या स्थिति हो गयी है देश की? मुख्यमंत्री सोरेन ने सदन में भारतीय जनता पार्टी पर भी जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि ये लोग रेपिस्ट को माला पहनाकर जेल से छुड़वा देते हैं। दूसरे राज्यों में जो रेप करने वाले लोग हैं, भारतीय जनता पार्टी के लोग उसका समर्थन करते हैं। यहां दुमका की बच्ची के साथ हादसा होता है, तो लोग हवाई जहाज से यहां आ जाते हैं। हत्यारे, लुटेरे और मॉब लिंचिंग करने वालों को ये लोग माला पहनाते हैं। ये क्या सामाजिक समरसता बनायेंगे देश में।
बता दें कि झारखंड सरकार ने राज्य में डोमिसाइल पॉलिसी और आरक्षण में वृद्धि से जुड़े दो विधेयकों को पारित करने के लिए शुक्रवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था। इन विधेयकों पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि विपक्षी हमें बोका (बेवकूफ) समझते हैं। आदिवासी अब बोका (बेवकूफ) नहीं रहा। जिसे आपलोग बोका समझते हैं, वही आपको धो-पोंछकर बाहर फेंक देगा।
सोरेन ने कहा कि ये लोग मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा के नाम पर वोट मांगते हैं। हम लोगों का पेट भरकर, उन्हें स्वरोजगार देकर, उनके पैर पकड़कर वोट मांगते हैं। आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यकों को हमेशा संघर्ष करना पड़ा है। वर्तमान सरकार बहुसंख्यक आदिवासी, दलित, पिछड़ों को इतना मजबूत करेगी कि लोग ऐसे सामंती विचारधारा वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।
उन्होंने कहा कि इनके बड़े-बड़े व्यापारी देश को लूटकर विदेशों में बस जाते हैं। देश में छोटे-मोटे कारोबार करने वाले लोग, किसान कर्ज नहीं चुका पाते, तो उन्हें जेल भेज देते हैं। सोरेन ने कहा कि उनके पिता शिबू सोरेन के नेतृत्व में राज्य मिला और उनके पुत्र हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 1932 का खतियान दिया जा रहा है। पिछड़ों के लिए 27 फीसदी आरक्षण का कानून फिर से बहाल किया जा रहा है। यह साधारण चीज नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story