भारत
FCI के गोदाम संचालक के ठिकानों पर सीबीआई की रेड, नोट गिनने वाली मशीन मंगवाई
jantaserishta.com
4 Sept 2024 12:44 PM IST

x
भारी नकदी और कई दस्तावेजों की बरामदगी की सूचना मिल रही है.
रांची: झारखंड के गिरिडीह जिले में एफसीआई (फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) के अनाज घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने बुधवार सुबह कांट्रेक्टर एवं गोदाम संचालक रामजी पांडे और संजय शर्मा के घरों में छापेमारी की है।
इस दौरान भारी नकदी और कई दस्तावेजों की बरामदगी की सूचना मिल रही है। एजेंसी ने नोट गिनने वाली मशीन मंगवाई है। गिरिडीह जिले के सरिया में एफसीआई के गोदाम संचालन का ठेका लंबे समय से रामजी पांडे के पास था। आरोप है कि उन्होंने गोदाम से 16 हजार टन से भी ज्यादा अनाज की फर्जी कागजात के आधार पर निकासी की और उसकी कालाबाजारी की है।
इससे निगम को करोड़ों रुपए की चपत लगी है। सीबीआई की टीम ने गिरिडीह के शास्त्रीनगर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर तलाशी शुरू की है। एक अन्य गोदाम संचालक संजय शर्मा द्वारा भी इसी तरह की गड़बड़ी किए जाने की आशंका है। उनके आवास पर भी छापेमारी चल रही है।
अनाज की हेराफेरी और कालाबाजारी का यह मामला एफसीआई की एक टीम द्वारा गोदामों के निरीक्षण के दौरान पकड़ में आया था। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि जनवितरण प्रणाली के तहत वितरण के लिए रखा गया हजारों टन अनाज फर्जी कागजात के आधार पर निकाला गया।
इसके बाद एफसीआई ने इसकी जांच सीबीआई से कराने का निवेदन किया था। शुरुआती जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई थी कि एफसीआई के गोदामों से निकाला गया अनाज बंगाल के राइस मिलों में पहुंचाया गया और फिर पॉलिश कर उसे बाजार में बेच दिया गया।
इसमें जेएसएफसी (झारखंड स्टेट फूड कॉरपोरेशन) के कुछ अफसरों की भी मिलीभगत की आशंका है। एफसीआई ने सरिया में दस हजार टन क्षमता का गोदाम शास्त्रीनगर, गिरिडीह में रहने वाले रामजी पांडे से किराये पर लिया था। इसके संचालन की जिम्मेदारी भी उन्हें ही दी गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





