
x
फिर...
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल रिम्स की बदइंतजामी को उजागर करने के लिए भाजपा के विधायक समरी लाल ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा में अनूठे अंदाज में प्रदर्शन किया। वह विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले मुख्य गेट के सामने कंबल ओढ़कर लेट गए। उन्होंने दीवार के सहारे रिम्स की बदहाली दर्शाने वाली तख्तियां लगा रखी थीं। उनका एक सहयोगी हाथ में स्लाइन की बॉटल लेकर उनके सिरहाने बैठा था। कांके क्षेत्र के विधायक समरी लाल ने कहा कि रिम्स में सैकड़ों मरीजों का फर्श पर इलाज हो रहा है। इस कड़ाके की ठंड में उन्हें कंबल तक मयस्सर नहीं है। मरीजों के लिए ट्रॉली, व्हील चेयर नहीं मिल पाते। डॉक्टरों और पारा मेडिकल कर्मियों के सैकड़ों पद रिक्त हैं। सरकार रिक्त पदों पर बहाली तक नहीं कर रही। रिम्स बोर्ड की बैठक में कई बार वे यह मामला उठा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
बीजेपी विधायक के प्रदर्शन के दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।
इधर, भाजपा के बाकी विधायकों ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सदन के बाहर प्रदर्शन किया। विधायक विधानसभा की सीढ़ियों पर धरने पर बैठ गए। विरोधी दल के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि इस सरकार में झारखंड की बहू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। अपराधियों को सरकार संरक्षण दे रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। प्रदर्शन में भाजपा विधायक राज सिन्हा, नीरा यादव, शशिभूषण मेहता, रणधीर सिंह, भानु प्रताप शाही, अमर बाउरी, ढुल्लू महतो आदि शामिल थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





