
x
बच्चों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द हो रहा है।
लातेहार: झारखंड के लातेहार जिला अंतर्गत चंदवा के डुरू गांव स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को टंकी का पानी पीकर 20 बच्चे बीमार हो गए हैं। बच्चों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द हो रहा है। सभी को इलाज के लिए चंदवा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है।
बताया गया है कि स्कूल में छत के ऊपर टंकी में स्टोर किया गया पानी नल के जरिए पहुंचता है। शनिवार को कई बच्चों ने नल का पानी पिया और इसके बाद उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत हो गई। स्कूल के शिक्षक शिव शंकर मुण्डा ने तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र को इसकी सूचना दी। इसके बाद चिकित्सक एवं पारा मेडिकल कर्मियों की टीम स्कूल पहुंची। सभी बच्चों को एंबुलेंस से चंदवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
अस्पताल के डॉ. तरुण जोश के मुताबिक 20 बच्चों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। एक बच्चे की हालत चिंताजनक है। घटना की खबर पाकर बच्चों के माता-पिता और परिजन भी अस्पताल पहुंचे हैं।
घटना के बाद स्कूल की पानी टंकी की जांच की गई। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी ने टंकी में कोई संदिग्ध वस्तु डाली है। शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





