भारत

पंचायत लगाकर दंपति को मौत के घाट उतारने की वारदात, 13 गिरफ्तार

jantaserishta.com
4 May 2023 9:41 AM IST
पंचायत लगाकर दंपति को मौत के घाट उतारने की वारदात, 13 गिरफ्तार
x
जानें पूरा मामला.
रांची (आईएएनएस)| लातेहार जिले के चंदवा थाने के हेसला गांव में पंचायत लगाकर दंपति को मौत के घाट उतारने की वारदात में पुलिस ने दो पाहनों (पुजारियों) सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद हेसला और आसपास के गांवों में तनाव पसरा हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। यह घटना मंगलवार को देर रात की है। सूचना मिलने पर पुलिस बुधवार को गांव पहुंची थी। लातेहार के एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह डायन-जादू-टोना का अंधविश्वास है। दो पाहनों (पुजारियों) ने भीड़ को उनकी हत्या के लिए उकसाया था। इस मामले में दोनों पाहनों के अलावा 11 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। सभी हेसला गांव के ही रहनेवाले हैं।
एसपी ने बताया कि इस घटना की कड़ी सरहुल पूजा से जुड़ी हुई है। 22 अप्रैल को हुई सरहुल पूजा के दिन बुजुर्ग दंपति ने सरहुल फूल लेने से इनकार कर दिया था। इससे लोगों में नाराजगी थी। वहीं, इसी दिन सेन्हा के दो युवकों अजय और सुकेश महतो की दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस मौत की वजह दंपति के जादू-टोने को बताया गया। इसी हेसला के पाहन धीरज मुंडा और बुतरी पाहन ने दो मई की रात अखड़ा में बुजुर्ग दंपति शिबल गंझू तथा बवरी देवी को पीटा जिससे उनकी मौत हो गई। गिरफ्तार आरोपियों में पाहन धीरज मुंडा, बुतरु पाहन, संतोष गंझू, परदेशी मुंडा, सिंधु मुंडा, अमृत मुंडा, सुरेंद्र गंझू, विनोद सिंह, भोला मुंडा, रामचंद्र मुंडा, मुनवा मुंडा, रामधन गंझू और परमेश्वर मुंडा के नाम शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story