भारत
100 से भी ज्यादा नक्सली वारदातों को अंजाम दिया, 10 लाख का इनामी माओवादी कमांडर पकड़ाया
jantaserishta.com
27 Jun 2023 10:29 AM IST

x
DEMO PIC
सीमा पर दबोचा गया है।
रांची: झारखंड के 10 लाख के इनामी माओवादी नक्सली कमांडर अरविंद भुइयां को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे झारखंड-बिहार की सीमा पर गया में दबोचा गया है। माओवादियों के टॉप कमांडर अरविंद भुइयां उर्फ मुखिया की निशानदेही पर पुलिस ने एके-47 समेत कई आधुनिक हथियार बरामद किए हैं।
अरविंद भुइयां गया के सलैया थाना क्षेत्र के विराज गांव का रहने वाला है। उसने झारखंड और बिहार दोनों राज्यों में 100 से भी ज्यादा नक्सली वारदातों को अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने झारखंड-बिहार सीमा पर बड़ा सर्च अभियान शुरू किया है। अरविंद भुइयां उर्फ मुखिया के खिलाफ झारखंड के पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, हजारीबाग और बिहार के गया और औरंगाबाद के कई थानों में संगीन मामले दर्ज हैं।
उस पर सुरक्षा बलों के 30 से भी ज्यादा जवानों की हत्या का आरोप है। 2010-11 में पलामू के मनातू थाना क्षेत्र में तत्कालीन एसपी पर हमले में भी वह शामिल था। इस घटना में पलामू एसपी बाल-बाल बच गए थे। इसमें दो जवान शहीद हुए थे। अरविंद इन दिनों माओवादी संगठन के लिए पलामू, चतरा और गया सीमा की कमान संभाल रहा था।
Tagsझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड पुलिसनक्सली कमांडर अरविंद भुइयांनक्सली कमांडरJharkhandJharkhand NewsJharkhand PoliceNaxalite Commander Arvind BhuiyanNaxalite Commander
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





