भारत
एक्ट्रेस अमीषा पटेल की मां के घर से गहने चोरी, पुलिस ने मेड को किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
12 Sept 2026 9:04 AM IST

x
उनकी की मां की ओर से दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की और घाटे को हिरासत में ले लिया.
मुंबई: मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री अमीषा पटेल के माता-पिता के चर्चगेट स्थित फ्लैट से 5 लाख रुपए के सोने और हीरे के गहने चुराने के आरोप में पालघर की 40 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। वह कथित तौर पर करीब डेढ़ साल से अमीषा पटेल की मां आशा पटेल के घर में घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थी।
आरोपी महिला की पहचान पालघर निवासी सीमा घाटे के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सीमा घाटे अभिनेत्री अमीषा पटेल के माता-पिता के घर में घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी। उनकी की मां की ओर से दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की और घाटे को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के मुताबिक, कंगन कथित तौर पर जनवरी 2026 में घर से चोरी हुआ था। आशा पटेल को कथित तौर पर सीमा घाटे पर शक था और पिछले पांच-छह महीनों से वह उससे चोरी कबूल करने और गहने लौटाने के लिए कह रही थीं। हालांकि, आरोपी महिला ने कथित तौर पर कंगन वापस नहीं किया। इसके बाद आशा पटेल ने मरीन ड्राइव पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर मरीन ड्राइव पुलिस ने बीएनएस की धारा 306 के तहत मामला दर्ज की। पुलिस ने बताया कि मामला शुरू में एक अज्ञात महिला के खिलाफ दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के मार्गदर्शन में क्राइम डिटेक्शन टीम ने जांच की और घाटे को विरार में ट्रेस किया।
आरोपी को बाद में हिरासत में लिया गया और अदालत में पेश किया गया। उसे 15 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस चोरी हुए गहने की बरामदगी की जांच कर रही है और यह भी देख रही है कि क्या आरोपी महिला का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





