भारत

ज्वेलरी शॉप में पिस्टल की नोक पर लूट, बदमाशों की बाइक पकड़ने पर कर्मचारी को घसीटा

jantaserishta.com
4 Oct 2026 12:49 PM IST
ज्वेलरी शॉप में पिस्टल की नोक पर लूट, बदमाशों की बाइक पकड़ने पर कर्मचारी को घसीटा
x
इलाके में हड़कंप.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में एक ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई. बाइक से आए बदमाशों ने दुकान में घुसकर कर्मचारी पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी देकर सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए. इसके बाद आरोपी बाइक से फरार होने लगे. दुकान के कर्मचारी शुभम हाडगे ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की. शुभम ने भाग रहे लुटेरों की बाइक पकड़ ली. बदमाशों ने बाइक रोकने के बजाय शुभम को कुछ दूर तक घसीट दिया. गंभीर चोट लगने के बाद बाइक छोड़नी पड़ी. आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनी और मौके पर पहुंचकर शुभम को अस्पताल पहुंचाया.
पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस अब इसी फुटेज और दूसरे सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है. यह मामला नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र के वानाडोंगरी इलाके का है. पुलिस के मुताबिक, महाजनवाड़ी स्थित दुकान में शनिवार दोपहर करीब चार बजे शुभम हाडगे काम कर रहा था. इसी दौरान बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे.
आरोप है कि बदमाश दुकान के अंदर दाखिल हुए और शुभम पर पिस्टल तान दी. इसके बाद उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई. बदमाशों ने दुकान में रखे सोने-चांदी के जेवरात निकाले और उन्हें एक बैग में भरना शुरू कर दिया. कुछ ही देर में लूटपाट पूरी की और आरोपी दुकान से बाहर निकल गए.
इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर भागने लगे. शुभम ने रोकने की कोशिश की. बदमाशों की बाइक पकड़ ली. बाइक आगे बढ़ती रही और शुभम उसके साथ घिसटता गया. कुछ दूर तक सड़क पर घसीटे जाने के बाद गंभीर चोटें आईं. आखिरकार बाइक छोड़नी पड़ी. आसपास के लोगों ने शुभम को अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में पिस्टल दिखाकर लूट और उसके बाद कर्मचारी को बाइक से घसीटे जाने की खबर फैलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और CCTV फुटेज चेक किया. फिलहाल लूटे गए सोने-चांदी के आभूषणों की कुल कीमत कितनी है, इसकी जानकारी पुलिस की जांच के बाद सामने आएगी.
पुलिस आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने की कोशिश कर रही है. CCTV फुटेज में कैद घटनाक्रम से पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिलने की उम्मीद है. इस वारदात ने नागपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में लगी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story