भारत

दुर्गा पूजा का उत्सव देखने गए परिवार के घर से 12 लाख के गहने-नकदी चोरी

jantaserishta.com
21 Oct 2026 1:50 PM IST
दुर्गा पूजा का उत्सव देखने गए परिवार के घर से 12 लाख के गहने-नकदी चोरी
x

सांकेतिक तस्वीर

इलाके में हड़कंप मच गया.
जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में एक परिवार को दुर्गा पूजा का उत्सव देखने जाना भारी पड़ गया। मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत हिल व्यू कॉलोनी में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर का ताला तोड़कर करीब 12 लाख रुपये के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, हिल व्यू कॉलोनी निवासी अनुपम ओझा महानवमी की रात 12:30 बजे अपने घर में ताला बंद कर सपरिवार दुर्गा पूजा का उत्सव देखने गए थे। बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे जब वे घर लौटे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी भी क्षतिग्रस्त थी। जांच करने पर करीब 12 लाख रुपये के गहने और डेढ़ लाख रुपये नकद गायब मिले।
घटना की जानकारी अनुपम ओझा ने स्थानीय एमजीएम थाने को दी। सूचना मिलने पर एसओ विकास सिंह मौके पर पहुंचे और चोरी की घटना की जानकारी ली। विकास सिंह ने बताया कि चोरों ने बंद घर और अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि इस चोरी से अनुपम ओझा के परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। विकास सिंह ने जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए चोरी का जल्द खुलासा करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसके पहले सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में आभूषण कारोबारी उमंग चौधरी के घर डकैती हुई थी। पुलिस के अनुसार, 9 और 10 अक्टूबर की मध्यरात्रि अपराधियों ने चांडिल बस स्टैंड के पास स्थित उमंग चौधरी के घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया था। इसके बाद वे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story