भारत
ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, करोड़ों की चोरी से हड़कंप
jantaserishta.com
20 Sept 2025 3:18 PM IST

x
पूरा खुलासा हुआ.
पाली: मुंबई के परेल थाना क्षेत्र में एक ज्वेलर्स की शॉप से 3 लाख रुपये नकद और 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की सोने-चांदी चोरी किए जाने का मामला सामने आया था. जिसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी थी. इसी बीच पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते राजस्थान के पाली से 22 वर्षीय जितेंद्र उर्फ जीतू व पाली नगर पालिका खुडाला फालना के प्रतिपक्ष नेता भरत चौधरी समेत तीन को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधु ने एक प्रेस नोट भी जारी किया है. उन्होंने बताया कि मुंबई के परेल क्षेत्र के भोइवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकान से 8 सितंबर को चोरी हुई थी. चोरों ने 3 लाख 53 हजार नकद और करीब 4 करोड़ 50 लाख का सामान चोरी किया था. जिसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच से मिली सूचना के आधार पर सादड़ी थाना क्षेत्र के सदड़ा निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था.
मामले में कार्रवाई करते हुए फालना व सादड़ी क्षेत्र के 100 किलोमीटर के दायरे में आने वाले टोल नाको को चेक किया गया. इसके अलावा अन्य टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से 19 सितंबर को गिरफ्तारी कर ली गई. गिरफ्तार किए गए लोगों में मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू के अलावा पाली नगर पालिका खुडाला फालना के प्रतिपक्ष नेता भरत चौधरी व एक अन्य शामिल है. वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है.
गिरफ्तार तीनों आरोपियों के पास से 2 किलो 572 ग्राम सोना, 867 ग्राम चांदी के आइटम बरामद किए गए हैं. वहीं अब आरोपियों से मुंबई पुलिस भी पूछताछ करेगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





