भारत

LIVE वीडियो...आभूषण दुकान में लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

jantaserishta.com
22 April 2026 11:35 AM IST
LIVE वीडियो...आभूषण दुकान में लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
x
इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पटना: बिहार की राजधानी पटना के रामकृष्णानगर स्थित एक आभूषण दुकान में दिनदहाड़े हुई डकैती के मामले का एक आरोपी बुधवार की सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार की सुबह बेउर इलाके के कृषि फार्म परिसर में हुई मुठभेड़ में आभूषण दुकान में डकैती का मुख्य आरोपी दिलीप गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि डकैती के मामले का उद्भेदन करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। इसी क्रम में लगातार छापेमारी की जा रही थी। वैज्ञानिक अनुसंधान और आसूचना संकलन के दौरान पुलिस ने उदित नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद उसने दिलीप और रोहन का नाम उजागर किया। दिलीप वही आरोपी है, जो घटना को अंजाम देने के लिए दुकान में घुसा था और मारपीट भी की थी।
इसके बाद दोनों को पकड़ा गया तो उन्होंने घटना में संलिप्तता स्वीकार की। दिलीप ने ही दुकान में घुसकर मालिक से मारपीट की थी। उन्होंने स्वीकार किया कि घटना के बाद इसी फार्म परिसर में लूटे गए आभूषण का बंटवारा किया गया और हथियार छिपा दिया गया। दिलीप को पुलिस जब इस स्थल पर हथियार बरामद करने के नीयत से आई, तब उसने भागने की कोशिश की और कट्टा से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दिलीप के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल से हथियार भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने 7.6 एमएम की गोली, जिंदा कारतूस, खोखा और एक कट्टा बरामद किया है।
एसएसपी ने बताया कि डकैती में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी हो चुकी है। अन्य अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस मामले का खुलासा कर दिया गया है।
बता दें कि पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने रविवार को एक आभूषण की दुकान को निशाना बनाया और हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों की गिरफ्तारी और घटना की जांच के लिए पुलिस की विशेष जांच टीम का गठन किया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story