भारत

आभूषण शोरूम में लूट, गहने बरामद, छह गिरफ्तार

jantaserishta.com
24 Jun 2025 5:23 PM IST
आभूषण शोरूम में लूट, गहने बरामद, छह गिरफ्तार
x
STF की टीम ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
पटना: झारखंड के बोकारो जिले के चास में एक आभूषण शोरूम में लूट की घटना में शामिल लुटेरों को पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस का दावा है कि उनके पास से लूट के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को एसटीएफ की विशेष टीम ने पुलिस के सहयोग से 23 जून को चास के आस्था ज्वेलर्स में हुए लगभग पांच करोड़ रुपये की लूट की घटना में शामिल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनमें चार लोगों की गिरफ्तारी पटना के आलमगंज इलाके से की गई है जबकि दो अन्य लोगों की गिरफ्तारी मोतिहारी से की गई।
गिरफ्तार लोगों की पहचान राहुल पटेल उर्फ डायमंड (पटना सिटी), रौशन सिंह (कुमारबाग, बेतिया), नितेश कुमार (वैशाली), आदित्य राज (केसरिया, मोतिहारी), प्रिंस कुमार सुमन (चनपटिया, मोतिहारी) एवं मुसाफिर हवारी (चनपटिया, मोतिहारी) के रूप में की गई है। इनके पास से लूट की 23 सोने की अंगूठी, छह सोने का मंगलसूत्र और एक सोने की ब्रासलेट सहित नकद 13,820 रुपये बरामद किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि 23 जून की शाम बोकारो जिले के चास थाना अंतर्गत आस्था ज्वेलर्स में हुए लगभग पांच करोड़ रुपये की लूट की घटना हुई थी। बिहार एसटीएफ को जानकारी प्राप्त होते ही तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट में शामिल अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार किया है। सभी अपराधकर्मियों से पूछताछ जारी है तथा लूटे गए शेष बचे आभूषणों को बरामद करने के प्रयास किये जा रहे हैं। गिरफ्तार राहुल पटेल उर्फ डायमंड पर पटना जिले के चौक एवं बेउर थाना में पहले भी मामला दर्ज है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null