भारत

ज्वेलर ने बनाई पीएम मोदी की तस्वीर और 'कमल' के निशान वाली खास अंगूठी

jantaserishta.com
19 Sept 2025 11:33 AM IST
ज्वेलर ने बनाई पीएम मोदी की तस्वीर और कमल के निशान वाली खास अंगूठी
x
भावनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के भावनगर में रोड शो और विकास कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस अवसर पर, स्थानीय ज्वेलर जय सोनी ने शुद्ध चांदी से बनी एक खूबसूरत अंगूठी तैयार की है, जिसमें पीएम मोदी की तस्वीर है। उन्होंने इस अंगूठी को प्रधानमंत्री को देने की इच्छा व्यक्त की है।
उन्होंने शुद्ध चांदी से एक खूबसूरत अंगूठी बनाई है। वह इस अंगूठी प्रधानमंत्री को भेंट करना चाहते हैं। जयभाई सोनी महाशक्ति ज्वेलर्स के मालिक हैं। जयभाई सोनी अपनी कलाकारी के लिए भावनगर में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले क्रिकेटर विराट कोहली के लिए चांदी का एक छोटा विश्व कप बनाया था। इसके बाद उन्होंने चांदी की अंगूठी पर श्रीराम मंदिर भी बनाया था।
उन्होंने अब प्रधानमंत्री की छवि वाली अंगूठी बनाई है। उन्हें अंगूठी बनाने में 15 दिनों से ज्यादा का समय लगा, जिसमें कंप्यूटर वर्क और अन्य कार्य भी शामिल हैं। शहर के लोग भी उनके प्रयास की सराहना कर रहे हैं।
जयभाई सोनी ने बताया कि इस अंगूठी को 20 सितंबर को प्रधानमंत्री जब भावनगर आएंगे तो उनसे मिलकर उन्हें देना है। उनकी प्ररेणा से प्रेरित होकर मैंने यह बनाया है। उन्होंने बताया कि इस अंगूठी में 2014 लिखा है, जब नरेंद्र मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। इस अंगूठी में भाजपा का चुनाव चिह्न कमल भी बना है, जो देखने में काफी खूबसूरत लगता है। इसके साथ ही अंगूठी में 'मोदी की गारंटी' भी उकेरा गया है।
इससे पहले अहमदाबाद के प्रकाशक अपूर्व शाह ने भी प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित एक खास 'कटआउट बुक' बनाया था। यह प्रधानमंत्री मोदी के जीवन और उनकी दिनचर्या पर आधारित था। इसकी कीमत 250 रुपए और वजन 180 ग्राम है, जबकि लंबाई 11 इंच है। यह पुस्तक लखनऊ के हजरतगंज स्थित बलरामपुर गार्डन में लगे राष्ट्रीय पुस्तक मेले में काफी लोकप्रिय हुई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story