भारत

ज्वेलर की निर्मम हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, B.Com-MBA डिग्री वाले आरोपी के बारे में चौंकाने वाली बात...

jantaserishta.com
5 Dec 2025 5:33 PM IST
ज्वेलर की निर्मम हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, B.Com-MBA डिग्री वाले आरोपी के बारे में चौंकाने वाली बात...
x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में गुरुवार सुबह दुकान में घुसकर एक ज्वेलर की निर्मम हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने वाला अंकित गुप्ता मौके पर ही पकड़ा गया. उसके बारे में अब जो जानकारी सामने आई है वो चैंकाने वाली है. हत्यारोपी काफी पढ़ा-लिखा है. उसके पास बीकॉम व एमबीए की डिग्री है. ऑनलाइन ट्रेडिंग में पैसे हारने और आर्थिक तंगी के चलते उसने लूट की योजना बनाई थी. इसके लिए उसने यूट्यब पर कई सारे वीडियोज देखे थे.
पुलिस जांच में पता चला है कि 'कातिल' का परिवार पिछले छह वर्षों में क्रिप्टोकरेंसी और फॉरेक्स ट्रेडिंग में लगभग 40 लाख रुपये गंवा चुका है. आर्थिक संकट के चलते परिवार को संतपुरा और सुचेतापुरी में स्थित दो मकान बेचने पड़े. वर्तमान में परिवार मोदीनगर स्थित कॉलोनी में किराए पर रह रहा था.
हत्यारोपी अंकित गुप्ता बीकॉम व एमबीए डिग्रीधारी है. वह फिलहाल रोजी-रोटी के लिए एक ऑनलाइन परिवहन कंपनी में बाइक चलाता था. उसके ऊपर अकेले करीब 20 लाख रुपये का कर्ज है. इसी के दबाव में अंकित मानसिक तनाव से गुजर रहा था.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी का 'डिजायर टेलीफिल्म' नाम से एक यू-ट्यूब चैनल भी है, जिसके छह हजार से अधिक सब्सक्राइबर हैं. कुछ वीडियो पर लाखों व्यू मिले थे, लेकिन पिछले दिनों व्यूज कम होने से भी वह परेशान और तनाव में था.
पुलिस को आरोपी की मोबाइल कॉल डिटेल्स में किसी भी परिचित या मित्र से अधिक बातचीत नहीं मिली, जिससे संकेत मिलता है कि वह लंबे समय से अलग-थलग रहकर ऑनलाइन दुनिया में उलझा हुआ था.
आपको बता दें कि बीते दिन मोदीनगर में गोविंदपुरी मेन मार्केट में गिरधारीलाल एंड संस ज्वेलर्स के संचालक गिरधारी लाल वर्मा (75) की उनकी ही दुकान में घुसकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई. यह दिल दहला देने वाली वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है.
गिरधारीलाल दुकान खोलकर गल्ले के पास बैठे थे, तभी आरोपी अंकित नकाब पहनकर आया और मिर्च पाउडर फेंक कर चाकू से उन पर हमला कर दिया. चीख-पुकार सुनकर लोग दुकान की और दौड़ पड़े.
इस बीच गिरधारी का बेटा रूपेंद्र उर्फ़ उपेंद्र भागकर आया और उसने हत्यारे अंकित को पकड़ लिया. दोनों के बीच जबरदस्त झड़प हुई. लेकिन रूपेंद्र ने उसे पकड़कर रखा. छीना-झपटी में दोनों दुकान से बाहर आ गए. बाहर आते ही आसपास खड़े लोगों ने भी आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस वारदात के बाद पूरे गोविंदपुरी मार्केट में दहशत और आक्रोश का माहौल है. पुलिस मामले की हर एंगल से और बारीकी से जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null