भारत
एक करोड़ के गहने दुकान से पार, कर्ज में डूबे कर्मचारी ने कर दिया ऐसा कांड, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
25 Nov 2024 5:54 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपी गिरफ्तार.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने चांदनी चौक की एक ज्वेलरी शॉप से चोरी करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए शख्स पर आरोप है कि उसने करीब एक करोड़ रुपए के गहने दुकान से चुराए थे। बताया गया है कि आरोपी अमित वर्मा चांदनी चौक की ज्वेलरी शॉप में काम करता है और लंबे समय से कर्ज में होने के कारण आर्थिक तंगी में डूबा हुआ था। इसलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया।
बात 18 नवंबर की थी, जब आरोपी ने पंकज गोयल नामक अन्य जौहरी से संपर्क किया। डीसीपी राजा बंथिया ने बताया कि उसने अपनी दुकान के लिए सोने के डिजाइन खरीदने के बहाने पंकज से संपर्क किया था। आमतौर पर होने वाले कारोबारी व्यवहार की तरह पंकज से उसे सोने से बने 1.8 किलोग्राम गहने डब्बों में बंद करके दे दिए। डीसीपी ने बताया कि इसके बाद पंकज को पता चला कि आरोपी गहने लेकर फरार हो गया है।
इसके बाद पीड़ित पंकज ने कोतवाली पुलिस स्टेशन में जाकर कंप्लेन की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए फर्रुखाबाद, बिजनौर, हरिद्वार, सहारनपुर और दिल्ली में तलाशी शुरू की। शुरूआती छानबीन में पता चला कि आरोपी ने सबसे पहले चांदनी चौक से आजाद नगर के लिए रिक्शा लिया। इसके बाद उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए कई बार फोन बदले। इसमें हरिद्वार के एक दुकानदार और सहारनपुर में एक रिक्शा चालक का फोन भी शामिल था।
बंथिया ने बताया कि पकड़े जाने के बावजूद वह 23 नवंबर को वापस दिल्ली आ गया और आजाद नगर में अपने एक मित्र से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस को उसके आने का शक हुआ तो कश्मीरी गेट के पास सादा वर्दी में पुलिस तैनात की गई। इसके बाद आरोपी पुलिस के बिछाए जाल में फस गया और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 30 नेकलेस, 110 अंगूठी और झुमके बरामद हुए हैं। इसके बाद उसने चोरी की बात कबूल की और बताया कि चोरी किए गए गहने को फर्रुखाबाद में बेचकरकर्ज उतारने की योजना बनाई थी। पुलिस ने बताया कि टीम ने सारा सामान बरामद कर लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





