भारत

BIG BREAKING ज्वैलरी शॉप लूटकांड: एक और आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, VIDEO

jantaserishta.com
20 Sept 2024 9:54 AM IST
BIG BREAKING ज्वैलरी शॉप लूटकांड: एक और आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, VIDEO
x
अस्पताल में भर्ती कराया गया.
लखनऊ: यूपी के सुल्तानपुर ज्वैलरी शॉप लूटकांड में शामिल एक और बदमाश की गुरुवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई. जिससे बदमाश घायल हो गया. बताया जाता है कि पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी अजय यादव घायल हुआ है. उसके पैर में गोली लगी है. फिलहाल उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले पुलिस ने लूटकांड में शामिल एक अन्य आरोपी मंगेश यादव को एनकाउंटर में मार गिराया था.
सुल्तानपुर में ज्वैलरी शॉप में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने अब तक 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी मंगेश यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था. जिन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. उन सब पर एक-एक लाख के इनाम थे.
गिरफ्तार आरोपियों में अरविंद यादव, दुर्गेश सिंह, विवेक सिंह, अजय यादव और विनय शुक्ला शामिल हैं. एक सप्ताह पहले 28 अगस्त को बदमाशों ने ठठेरी बाजार स्थित आभूषण दुकान में डाका डाला था.
बदमाशों के पास से ज्वैलरी शॉप से लूटा गया 2 किलो 700 ग्राम हीरे जड़ित सोने के जेवरात बरामद किये गए हैं. 28 अगस्त को हुई डकैती के दौरान बदमाशों ने जिस बोलेरो गाड़ी को बैकअप में रखा था वो बोलेरो भी बरामद हुई है . बोलेरो का मालिक त्रिभुवन कोरी को पहले ही एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है.
आपको बता दें कि सुल्तानपुर में 28 अगस्त को ठठेरी बाजार स्थित ओम ऑर्नामेंट नाम की दुकान में कुछ नाकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े डाका डाला था. इस दौरान हथियार के बल पर दुकानदार और दुकान में मौजूद अन्य लोगों को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी मंगेश यादव को एनकाउंटर में मार गिराया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story