
x
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा का रण जीतने के लिए राजनीतिक दलों के नेता वोटरों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर देने वाली 'जीवन रक्षा योजना' की घोषणा की है। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने योजना को लेकर कहा कि यह दिल्ली के हर एक परिवार के लिए लागू होगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान उनके सवालों के जवाब दिए। दिल्ली में 'जीवन रक्षा योजना' कितनी कामयाब होगी। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब राजस्थान में हो सकती है तो दिल्ली में क्यों नहीं हो सकती। यह योजना दिल्ली के हर एक परिवार के लिए लागू होगी। उन्होंने कहा कि इस योजना में सबसे बड़ी बात है कि इसमें कोई बंदिश नहीं है।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के समर्थन में कई पार्टियां आ गई हैं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। ये फैसले हाईकमान के स्तर पर होते हैं।
ज्ञात हो कि कांग्रेस ने दिल्लीवासियों के 'प्यारी दीदी योजना' के बाद अब बुधवार को अपनी दूसरी गारंटी का भी ऐलान कर दिया है। पार्टी दूसरी गारंटी 'जीवन रक्षा योजना' है, जिसमें हर दिल्ली वाले को 25 लाख रुपये का हेल्थ बीमा का वादा किया गया है।
बता दें कि बीते मंगलवार को भारतीय निर्वाचन आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया था। दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में पांच फरवरी को मतदान होगा और नतीजे आठ फरवरी को आएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





