भारत

मध्य प्रदेश में चार सौ फीट गहरी खाई में गिरी जीप, आठ की मौत

Pushpa Bilaspur
19 July 2021 7:49 AM IST
मध्य प्रदेश में चार सौ फीट गहरी खाई में गिरी जीप, आठ की मौत
x

फाइल फोटो 

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के खेतिया से सटे महाराष्ट्र क्षेत्र के तोरणमाल से लौटने के दौरान रविवार शाम एक जीप चार सौ फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में बड़वानी जिले के आठ लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए।

जीप (एमपी 14-बीडी 0767) में 30 से अधिक लोग सवार थे। इसमें पांच लोग महाराष्ट्र व शेष बड़वानी जिले के थे। इनमें पाटी थाना क्षेत्र के गांव चेरवी, सेमलेट व रोसर क्षेत्र के शिवपंथी ग्रामीण शाहदा तहसील के पुनर्वास गांव चिखली में भजनों की प्रस्तुति देकर और तोरणमाल में भगवान शिव के दर्शन के बाद जीप से लौट रहे थे, तभी तोरणमाल के समीप सिंधीदीगर घाट पर जीप के ब्रेक फेल हो गए। इससे जीप खाई में गिर गई।


Next Story