भारत

बाप रे! ई-रिक्शा चालक की जान से खिलवाड़, जीप चालक को पुलिस ने किया अरेस्ट

jantaserishta.com
30 Jan 2026 8:53 AM IST
बाप रे! ई-रिक्शा चालक की जान से खिलवाड़, जीप चालक को पुलिस ने किया अरेस्ट
x
देखें वीडियो.
रामपुर: उत्तर प्रदेश में रामपुर की तहसील बिलासपुर में एक ई-रिक्शा चालक को पहले घायल करने और फिर उसे जीप के बोनट पर लटकाकर घुमाने का अमानवीय मामला सामने आया है. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. हालांकि, इस घटना के तुरंत बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और आरोपी जीप चालक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी.
यह घटना नगर में हाईवे स्थित केमरी तिराहे पर घटी, जो कि बीते बुधवार की है. जानकारी के अनुसार, हाईवे पर पहले एक तेज रफ्तार जीप के चालक ने सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया और उसका चालक घायल हो गया. उसकी नाक से खून भी निकलने लगा. टक्कर के बाद जीप चालक मौके से फरार होने का प्रयास करने लगा. तब घायल ई-रिक्शा चालक उसे रोकने के लिए जीप के आगे आकर खड़ा हो गया.
ऐसे में जीप चालक ने बिना परवाह किए जीप को आगे बढ़ाते हुए ई-रिक्शा चालक को बोनट पर लटका लिया और रामपुर रोड पर करीब थोड़ी दूर तक ले गया. यह देखकर जब लोगों ने शोर मचाया, तो जीप चालक ई-रिक्शा चालक को बोनट पर लटकाए-लटकाए गोल चक्कर में घुमाने लगा. वहां मौजूद लोगों द्वारा शोर मचाने पर जीप चालक रुका, तब जाकर घायल ई-रिक्शा चालक की जान बची. इस घटना को देख रहे कुछ लोगों ने उसे अपने मोबाइलों में कैद कर लिया और बाद में वायरल कर दिया.
वहीं, सूचना मिलने पर बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जीप चालक को पकड़कर अपने साथ ले गई. इसके बाद जीप चालक का 151 में चालान किया गया और साथ ही साथ गाड़ी भी सीज कर दी गई, अब घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कोतवाली बिलासपुर में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है.
वहीं फोन पर बात करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर अनुराग सिंह ने बताया, एक जीप चालक मनप्रीत अपनी जिप्सी से आ रहा था जो एक ई रिक्शा चालक से भिड़ गया, फिर ई रिक्शा चालक जिप्सी के बोनट पर आ गया फिर वह भागने लगा जिससे वह लटक गया तो लोगों ने रोक लिया और मारपीट कर दी. फिर पुलिस ने जिप्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया और उसका 151 में चालान कर दिया और गाड़ी सीज कर दी और अब इनके ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इस जीप चालक का नाम मनप्रीत है और ई रिक्शा चालक का नाम शब्बू हैं. यह वीडियो 28 जनवरी 2026 का है बाकी आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story