
x
नई-दिल्ली। IIT में प्रवेश के लिए JEE (एडवांस्ड) 2021 की परीक्षा 3 अक्टूबर 2021 को होगी। परीक्षा सभी कोविड-प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर दी है. आपको बता दें कि जेईई मेन में सफल अभ्यर्थियों में कुछ अव्वल छात्र देश के विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस परीक्षा में भाग लेते हैं। आम तौर पर जेईई एडवांस में करीब दो लाख छात्र आवेदन करते हैं।
Next Story





