भारत

जेईई एडवांस 2022 का परिणाम घोषित

Nilmani Pal
11 Sept 2022 10:45 AM IST
जेईई एडवांस 2022 का परिणाम घोषित
x
दिल्ली। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (आईआईटी बॉम्बे) आज ज्वाइंट एट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई एडवांस्ड 2022) के लिए परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही जेईई एडवांस्ड 2022 की मेरिट लिस्ट भी घोषित की गई।

उम्मीदवार लॉग-इन क्रेडेंशियल- एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड का उपयोग करके जेईई एडवांस 2022 फाइनल आंसर की भी देख सकते हैं। बता दें, 28 अगस्त को आयोजित जेईई एडवांस्ड 2022 के लिए 1.56 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in. से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Next Story