भारत

जदयू का भविष्य निशांत के हाथ, 'नीतीश मॉडल' ही बिहार में चलेगा: नीरज कुमार

jantaserishta.com
28 March 2026 1:14 PM IST
जदयू का भविष्य निशांत के हाथ, नीतीश मॉडल ही बिहार में चलेगा: नीरज कुमार
x
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार राजनीति में आते ही सक्रिय नजर आ रहे हैं। इस बीच, जदयू के कई नेताओं ने उनके मुख्यमंत्री बनाने की मांग भी उठाई है। इस बीच, जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने शनिवार को साफ तौर पर कह दिया कि जदयू का भविष्य निशांत के हाथ में है।
जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने शनिवार को कहा, "जदयू का भविष्य निशांत कुमार के हाथ में है और हर एक दल का शुभचिंतक अपने नेता को बड़ी ऊंचाई पर देखना चाहता है। निशांत कुमार उनके सुपुत्र हैं, जिन्हें 'ग्लोबल थिंकर' कहा गया है। हम लोग भी चाहते हैं कि वे क्लाइमेक्स लीडर बनें।"
उन्होंने एक नारा 'जय निशांत, तय निशांत, तीर निशान, तय निशांत' भी दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद नए मुख्यमंत्री के नामों की चर्चा को लेकर कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा, यह इच्छा व्यक्त करने का हम सभी को अधिकार है, लेकिन सर्वानुमति एनडीए के घटक दल में ही होगी।
उन्होंने हालांकि इतना जरूर कहा कि यह तय है कि बिहार में जो भी सरकार बनेगी, वह नीतीश कुमार के मॉडल पर ही चलेगी। नीतीश मॉडल ही बिहार की जनता का प्यार का मॉडल है और सद्भाव का मॉडल है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी साफ कहा है कि बिहार में सरकार नीतीश कुमार की नीति और उनके मॉडल पर ही चलेगी।
इससे पहले शनिवार को पटना में पोस्टर लगाए गए हैं और निशांत कुमार को 'भविष्य का मुख्यमंत्री' बताया गया है। पटना में यह पोस्टर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थकों ने लगाए, जिसमें उनसे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा न देने की अपील भी की। पोस्टर पर लिखा है, "क्यों कर रहे हैं आप ऐसा विचार, जब बिहारवासियों को स्वीकार नहीं कि आप मुख्यमंत्री पद छोड़ जाएं।" इसके साथ ही पोस्टर पर निशांत कुमार की तस्वीर छपी है, जिसके नीचे लिखा है, "फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story