भारत

JDU का बीजेपी को करारा जवाब, नीतीश कुमार किसी की कृपा से सीएम नहीं, पढ़े पूरा बयान

jantaserishta.com
9 April 2022 7:10 PM IST
JDU का बीजेपी को करारा जवाब, नीतीश कुमार किसी की कृपा से सीएम नहीं, पढ़े पूरा बयान
x
देखें वीडियो।

पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को करारा जवाब देते हुए कहा कि किसी की कृपा से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं है, वे जनता के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बने हैं.

सम्राट अशोक की जयंती पर जेडीयू की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार किसी के कृपा से नहीं बल्कि जनता के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री हैं. ललन सिंह ने जातिगत जनगणना पर पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराया और कहा कि बिहार विधानसभा में दो बार प्रस्ताव पास हो चुका है. केंद्र सरकार के पास डेलिगेशन लेकर गए थे, अगर केंद्र जातिगत जनगणना नहीं कराता है तो हम उस काम को आगे बढ़ाएंगे.
ललन सिंह ने कहा कि जातीय जनगणना समय की मांग है. आखिरी जातीय जनगणना 1931 में हुआ था. ऐसे में जातीय जनगणना करना बेहद जरूरी है. इससे समाज के हर एक तबके को लाभ मिलेगा, किसी को घाटा नहीं होगा. बता दें कि बीजेपी जातीय जनगणना के पक्ष में नहीं दिख रही है लेकिन उसकी सहयोगी दल जेडीयू लगातार जातीय जनगणना कराने पर अड़ी हुई है. जेडीयू का तो यहां तक कहना है कि अगर केंद्र सरकार जातीय जनगणना नहीं कराती है तो राज्य अपने संसाधनों से इस काम को पूरा करेगी.
वहीं, जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार एनडीए का बिहार में चेहरा हैं और रहेंगे. इस पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि हम दो चीजों पर समझौता नहीं कर सकते है, पहला हमारा नेतृत्व है और दूसरा हम अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं कर सकते हैं. उपेंद्र ने कहा कि नेतृत्व पर हम कोई समझौता नहीं कर सकते हैं. नीतीश कुमार हमारे नेता हैं और रहेंगे. नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे.
बता दें कि भाजपा ने कहा था कि 2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, उसके बाद क्या होगा पता नहीं. पिछले दिनों उतरप्रदेश में बीजेपी की जबरदस्त सफलता के बाद बिहार में बीजेपी के कई नेताओं ने आवाज उठाई थी कि बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री हो. तब बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने कहा था कि नीतीश कुमार 2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story