भारत
JDU का सीएम केजरीवाल पर तंज, कहा- 'देश को ईश्वर ऐसे लोकतंत्र के रक्षकों से बचाए'
jantaserishta.com
25 March 2024 2:15 PM IST

x
पटना: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से मुख्यमंत्री का दायित्व निभाने पर जदयू ने तंज कसा है। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने सोमवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि देश को ईश्वर ऐसे लोकतंत्र के रक्षकों से बचाए।
जदयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को लेकर लिखा कहा, "लोकतंत्र के 'स्वयंभू रक्षक', भ्रष्टाचार के आरोपी नैतिकता की सारी हदें पार कर देश में नया इतिहास रचते हुए जेल से ही मुख्यमंत्री पद का दायित्व निभा रहे हैं।"
उन्होंने आगे लिखा, "वाह रे लोकतंत्र के रक्षक, जिसने संत अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से भ्रष्टाचार के आरोप में तिहाड़ जेल तक की यात्रा पूरी की, उनके शब्दकोश में यही लोकतंत्र है, यही नैतिकता है। देश को ईश्वर ऐसे लोकतंत्र के रक्षकों से बचाए।"
बता दें कि सीएम केजरीवाल इन दिनों भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं। गिरफ्तारी के बाद भी उन्होंने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





