भारत
मणिपुर हिंसा पर JDU ने प्रधानमंत्री को घेरा, ललन सिंह ने कही ये बात
jantaserishta.com
19 Jun 2023 4:39 PM IST

x
पटना: जनता दल यूनाइटेड ने सोमवार को मणिपुर में हिंसा सहित कई मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 'मन की बात' के बहाने घेरा है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि समय निकट है और जनता सब का हिसाब लेगी। ललन सिंह ने ट्वीट में प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा कि आखिर आपके 'मन की बात' में मणिपुर के हित की बात, मणिपुर और देशभर में सामाजिक सौहार्द एवं शांति की बात, युवाओं के हित की बात, महंगाई की बात, बेरोजगारों के हित की बात क्यों नहीं आती है?
उन्होंने कहा कि मणिपुर भारत में ही है, वहां भी डबल इंजन वाली भाजपा सरकार है। महीनों से जो मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है, देश के प्रधानमंत्री के 'मन की बात' में यह क्यों नहीं आती। समय निकट है, देश की जनता सब का हिसाब लेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





