भारत

लालू के सवालों का जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने दिया जवाब, राजद प्रमुख को बताया 'नौवां अजूबा'

jantaserishta.com
10 Jun 2025 11:29 AM IST
लालू के सवालों का जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने दिया जवाब, राजद प्रमुख को बताया नौवां अजूबा
x
पटना: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर किए सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तीखा हमला बोला।
उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, “लालू जी, आप पोस्ट करते रहिए, कहीं निगाहें, कहीं निशाना। राहुल गांधी आपका चेहरा देखना भी पसंद नहीं करते, आपकी अंतिम इच्छा का ख्याल नहीं रखते, और आप अपराध पर बोलते हैं? यह आपको शोभा देता है?” उन्होंने लालू को ‘राजनीति का नौवां आश्चर्य’ करार दिया और उनकी कार्यशैली, सेहत और राजनीतिक गतिविधियों पर सवाल उठाए। नीरज कुमार ने कहा, "लालू प्रसाद यादव चुनाव नहीं लड़ते, फिर भी वह राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं, वो राजनीति का नौंवा अजूबा हैं।"
उन्होंने लालू की सेहत का जिक्र करते हुए कहा कि किडनी ट्रांसप्लांट और नई दिल्ली के एम्स में ऑपरेशन के बाद भी वह सक्रिय हैं। नीरज ने आरोप लगाया कि लालू को राजनीतिक दबाव में पटना के महुआ बाग स्थित उनके घर में ‘नजरबंद’ कर दिया गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लालू को घर में मजबूरी में ‘किला’ बनाकर रहना पड़ रहा है और उन्हें बस हिसाब-किताब की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नीरज कुमार ने लालू के पुराने कार्यकाल की भी याद दिलाई। उन्होंने दावा किया कि लालू की बेटी की शादी के दौरान नाला रोड से दिनदहाड़े फर्नीचर उठाया गया था और वह हंस रहे थे। लालू कई मामलों में जेल जाने से भी बचे।
नीरज ने तंज कसा, “लालू जी, आप ट्वीट खेलते रहिए, जनता ने आपको नकार दिया है।” बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा।
उन्होंने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने बिहार के अपराध से संबंधित कई आंकड़े पेश कर नीतीश कुमार के शासनकाल में प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था की स्थिति का उल्लेख किया।
लालू प्रसाद यादव ने अपने पोस्ट में कहा, “नीतीश बताएं कि शाम पांच बजे से पहले घर में घुसकर ही कितनी हत्याएं हो रही हैं?” उन्होंने अपने पोस्ट में आगे कहा, “क्या नीतीश जानते, पहचानते और समझते हैं कि उनके शासनकाल में आधिकारिक आंकड़ों में 65,000 हत्याएं हुई हैं? 65,000 लोगों की हत्याएं हुई हैं, 65,000!”
राजद प्रमुख ने कहा, “नीतीश-बीजेपी ने विधि व्यवस्था का दम ही नहीं निकाला, बल्कि उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। बिहार में इतनी भ्रष्ट, लापरवाह और कामचोर पुलिस कभी भी, कभी भी नहीं रही।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story