भारत
जदयू प्रवक्ता ने तेजस्वी को बताया 'ट्विटर बबुआ', कहा- उनसे केवल नकारात्मक सोच की अपेक्षा
jantaserishta.com
2 May 2024 10:41 AM IST

x
फाइल फोटो
पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने गुरुवार को बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर सियासी हमला बोला है। तेजस्वी को 'ट्विटर बबुआ' बताते हुए कहा कि उनसे नकारात्मक सोच की ही अपेक्षा की जा सकती है।
बिहार के पूर्व मंत्री और जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी को 'ट्विटर बबुआ' बताया। उन्होंने कहा कि आपके माता-पिता के राज में प्रदेश में 113 चरवाहा विद्यालय खुले थे। तब राजद के लोग बिहार की युवा शक्ति को चरवाहा बनाए जाने में लगे हुए थे।
उन्होंने तेजस्वी से सवालिया लहजे में पूछा कि आपको विकास नहीं दिखता। आज प्रदेश में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, लेकिन इनके बारे में तेजस्वी यादव को कोई जानकारी ही नहीं है। तेजस्वी तो गलती से 8वीं और 9वीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी कर पाए। उनसे केवल नकारात्मक सोच की अपेक्षा की जा सकती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





